हेल्थ

बजबजाती नाली के कारण दुर्गंध से नागरिक परेशान

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर पंचायत गंडई स्वच्छता को लेकर चाहे कितना ही झूठी दावे कर लें लेकिन धरातल पर नाली जाम और गंदगी से भरा हुआ ही दिखाई देगा जिसका खामियाजा अक्सर वार्डवासी और राहगीरों को भुगतना पड़ता है। नगर के वार्ड नं.7 में स्थित बस स्टैंड के सामने बनी नाली साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत का मुँह ताक रही है। यह वही स्थान है जिसके चंद कदम की दूरी पर नगर पंचायत गंडई का कार्यालय है। उसके बाद भी नाली का गंदगी से पटे रहना नगर की प्रशासनिक व्यवस्था पर कई तरह के सवाल खड़े करने वाला है। हालात तो ऐसे है कि मानो निकाय को इससे कोई सरोकार नहीं है वहीं वार्ड पार्षद भी इस मामले में मौन व्रत रखे हुये है। ऐसे में नगर निकाय और जनप्रतिनिधियों के मौन व्रत की वापिसी होने तक कहीं वार्डवासी किसी गंभीर बीमारी का शिकार ना हो जाये जो कि गर्मी के मौसम में जानलेवा साबित हो सकती है। ज्ञात हो कि गर्मी ने धीरे-धीरे अपना रूप दिखाने लगा है और उपर से नाली का जाम होना मच्छरों और कई गंभीर बीमारियों को जानबूझकर न्योता देने वाली बात हो रही है। बहरहाल नाली में गंदगी की वजह से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है जिसका दंश वार्डवासी एवं राहगीर झेलने के लिए मजबूर है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page