KCG

स्वर्णकार समाज भवन के विस्तार को मिली गति, विधायक निधि से 3 लाख की स्वीकृति

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवन के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपनी विधायक निधि से समाज भवन के विस्तार कार्य के लिए 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग सोनार पारा स्थित समाज भवन में अतिरिक्त हॉल निर्माण के लिए किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों के अनुसार भवन में बढ़ती गतिविधियों और आयोजनों को देखते हुए लंबे समय से अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। स्वीकृत राशि मिलने के बाद भवन विस्तार का कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिससे सामाजिक धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। विधायक निधि से राशि स्वीकृत होने पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक निवास पहुंचकर श्रीमती यशोदा वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा समाज हित में किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के अध्यक्ष शेखर सोनी ने कहा कि भवन विस्तार से समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में होने वाली समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष मनीष सोनी सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि भवन विस्तार का कार्य शीघ्र पूर्ण होने के बाद इसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page