KCG

साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय परिसर छुईखदान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान एवं जिला ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में 19 छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उक्त शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष बघेल, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page