KCG

संगठन की मजबूती को लेकर मंडल कार्यकारिणी का किया विस्तार- राजेश मेहता

गंडई से सुखनंदन चतुर्वेदी की रिपोर्ट

सत्यमेव न्यूज़/गंडई-पंडरिया. गंडई भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता (डब्बू) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले आवश्यक दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य किया जाएगा. यह विस्तार संगठन की मजबूरी के लिए किया गया है. केसीजी जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के अनुमोदन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है जिसमें गंडई मंडल उपाध्यक्ष धरमू पटेल, लीला राम साहू, भिखु हिरवानी, उदय देवांगन, दूजे राम वर्मा, नेमबाई निर्मलकर वही महामंत्री में श्यामपाल ताम्रकार, गोपाल साहू, मंत्री में रतन खांडेकर, सेवक साहू, सरज पटेल, चंचल मानिकपुरी, सोनिया, सुखी पटेल को शामिल किया गया है. कोषाध्यक्ष राकेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी यतीश कुंजाम, सोशल मीडिया संयोजक अनीश राजपूत व आईटी संयोजक अंकित अग्रवाल को बनाया गया है वही कार्यकारणी सदस्यों में 33 लोगों को शामिल किया गया है और स्थाई आमंत्रित सदस्य में 29 लोगो को तथा विशेष आमंत्रित सदस्य में 114 लोगों को शामिल कर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page