
खैरागढ़। इंदिरा आवास निवासी राजकुमार बोरकर (45) का शुक्रवार रात हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूज्य बौद्ध समाज सहित परिजनों, मित्रों और परिचितों में शोक की लहर है। वे बीमा एवं रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। राजकुमार बोरकर अपने पीछे पत्नी और दो नन्हीं पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे दाऊचौरा मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान उनकी ज्येष्ठ पुत्री 7 वर्षीय बुद्धि भाग्यश्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। राजकुमार बोरकर पत्रकार विमल बोरकर के बड़े भाई थे और खैरागढ़ में संचालित विभिन्न सेवाभावी संगठनों से जुड़कर स्वयंसेवी के रूप में भी कार्यरत रहे। उनके आकस्मिक निधन पर सामाजिक एवं कारोबारी क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
