Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

37 लाख के फर्जीवाड़ा को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाही की मांग, कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 2023 में खैरागढ़ सीएमओ और तत्कालीन पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा के आपसी साठगांठ से नगर पालिका खैरागढ़ में बिना समान खरीदे लाखों रूपये का भुगतान किया गया था। सरकारी रुपयों का बंदरबाट किया गया जिसे लेकर पूर्व में भाजपा लगातार विरोध कर रही थी। ज्ञात हो कि भाजपा के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में तत्कालीन सीएमओ कुलदीप झा दोषी पाये गये जिन्हें निलंबित भी कर दिया गया था लेकिन पूरे मामले में सीएमओ खैरागढ़ के साथ ही नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और खैरागढ़ के वार्ड क्र.1 पिपरिया के पार्षद शैलेंद्र वर्मा पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
बीते दिनों शैलेंद्र वर्मा कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गये जिसके बाद खैरागढ़ नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया अब शैलेंद्र वर्मा भाजपा के हो गये हैं। इसलिए भाजपा की ओर से शिकायतों का सिलसिला रूक गया है। अब कांग्रेसियों ने शैलेंद्र वर्मा के खिलाफ कार्यवाही करने मोर्चा खोल दिया है।

विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बताया कि नगर पालिका में हुई 37 लाख रूपये की सरकारी राशि के बंदरबाट मामले में जांच में जब सीएमओ को दोषी पाया गया और निलंबित किया गया है तो शैलेंद्र वर्मा पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई जबकि चेक पर सीएमओ और अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। दोनों ने मिलीभगत कर लूट मचाई है। इसलिए शैलेंद्र वर्मा के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें पार्षद पद बर्खास्त करने की मांग करने आये हैं। 23 जून से 31 दिसंबर 2023 की अवधि में नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद 14वें वित्त, 15वें वित्त राज्य परिवर्तित, पालिका, दीदी बर्तन बैंक, मरम्मत, जल का निवारण मदों के अलावा अन्य मदों से सामग्री क्रय किया जाना दर्शाकर लाखों रूपये का भुगतान किया गया था जिसकी शिकायत भाजपा के महामंत्री रामाधार रजक ने स्वयं कलेक्टर सहित नगरीय प्रशासन मंत्री, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव और संचालक से की थी।

शिकायत पत्र में बिना कोई सामग्री क्रय किये कुल 37 लाख 75 हजार रूपये की बड़ी राशि का भ्रष्टाचार किये जाने की बात सामने आयी थी जिसकी खरीदी और भ्रष्टाचार के दौरान नगर पालिका में इससे संबंधित कोई बिल, बाउचर और फाइल उपलब्ध नहीं था और पालिका द्वारा कोई जीम सामग्री क्रय भी नहीं किया गया था। ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पार्षद पुरूषोत्तम वर्मा, दीपक देवांगन, शत्रुघ्न घृतलहरे, दिलीप लहरे, दयाराम पटेल, पलास सिंह, अरूण भारद्वाज, समीर कुरैशी, राधे पटेल, नदीम मेमन, डोमार सिंह वर्मा, पुरन सारथी, भारत चंद्राकर, अजय देवांगन, रविंद्र सिंह, चंद्रशेखर वर्मा व राम कुमार जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहें।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page