राजनांदगांव

वनांचल के गातापार जंगल स्कूल में 31 छात्राओं को मिली सरस्वती सायकल

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. छग शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत बुधवार 2 नवम्बर को गातापार जंगल स्कूल में अध्ययनरत वनांचल की 31 छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया. शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामावतार छदैया, विधायक प्रतिनिधि फुदुक वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव कुंभलाल सिन्हा, प्रचार्य डॉ.ममता अग्रवाल, शिक्षिका रेणु मालवीय, वरिष्ठ कांग्रेसी बिसरू निर्मलकर, युवा नेता सतीश कुमार महोबिया, शैलेंद्र वर्मा व आईटीबीपी के जवानों की उपस्थिति में पात्र छात्राओं को सायकल वितरण किया गया है.

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत नई सायकल मिलने के बाद हर्षित छात्राओं ने शासन-प्रशासन व स्कूल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page