KCG

26 को जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक में मनाया जायेगा संविधान दिवस

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. 26 नवंबर को खैरागढ़-छुइखदान-गंडई जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित गरिमा स्थली अंबेडकर चौक में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध लोगों की ओर से 26 नवंबर को शाम 4 बजे संगोष्ठी आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्वान अधिवक्ता सुभाष सिंह, साहित्यकार डॉ.जीवन यदु राही, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलाकांत पांडेय व सामाजिक चिंतक भागवतशरण सिंह मुख्य वक्ता के रूप शामिल होंगे। आयोजन समिति ने जिलेवासियों, शहर के नागरिकों, महिलाओं-पुरुषों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संविधान दिवस पर संविधान विशेषज्ञों से नागरिक और समाज हित में जानकारी लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page