Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

13 अगस्त को खैरागढ़ आयेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त को खैरागढ़ के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी तब सामने आई जब केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सीएम हाउस में उनसे भेंट कर औपचारिक निमंत्रण सौंपा जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कई प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे जिसमें नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक पुष्टि होते ही प्रशासनिक और पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, स्थल सजावट और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टीमें सक्रिय हो गई हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा खैरागढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वे लगातार पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से कार्यक्रमों की सफलता के लिये दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विक्रांत सिंह ने जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नवगठित जिले के समग्र विकास पर चर्चा की इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और संस्थानों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया जिसमें गंडई में शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान को लेकर नवोदय विद्यालय की स्थापना, नया आईटीआई केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज
इनसे स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। छुईखदान में कृषि व औद्योगिक पहल होगी जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र,
जल संसाधन विभाग कार्यालय, पान उद्योग केंद्र, टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट इनसे किसानों की आय और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा।श्री सिंह ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में प्रस्तावित परियोजनाएं भी शामिल है इनमें
बकरकट्टा–साल्हेवारा में ट्राइबल ट्रेनिंग सेंटर,
पैलीमेटा में पर्यटन स्थल का विस्तार,
भंडारपुर–मुड़ीपार में कॉलेज स्थापना, खैरागढ़ में ऑडिटोरियम, बायपास, नालंदा परिसर और मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम निर्माण होना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इन विकास परक कार्यों को लेकर नई संभावनाएं बनी हुई है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page