Advertisement
Uncategorized

1.771 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़/छुईखदान। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1.771 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वार्ड क्रमांक 10 कनकनगर छुईखदान निवासी राजेश वैष्णव अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर लोगों को बेच रहा है और इससे आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी के कमरे की तलाशी लेने पर एक गुलाबी सफेद रंग की पॉलीथीन में रखा गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजा फूल, पत्ती और बीजयुक्त था तथा उसमें विशेष प्रकार की गंध पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध क्रमांक 47/2026 दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को 16 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page