KCG

नवागांव कला में मनाया गया ‘पढ़ई तिहार’, माताओं की रही सक्रिय भागीदारी

सत्यमेव न्यूज नवागांव। ग्राम नवागांव कला के शासकीय प्राथमिक शाला में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। 11 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों व स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा स्वयंसेवी के रूप में हाईस्कूल की छात्राओं ने भागीदारी रही। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी बच्चों और उनकी माताओं का तिलक लगाकर एवं आरती कर की गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को आनंदमय बना दिया। इस दौरान अलग-अलग थीम पर आधारित स्टॉल लगाए गए जहां बच्चों के अधिगम स्तर और समझ का आकलन मातृभाषा के माध्यम से किया गया। माताओं ने भी इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ-साथ माताओं के लिए भी मनोरंजक खेल आयोजित किए गए जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्मार्ट माता प्रतियोगिता के अंतर्गत ज्योति धोबी, पूर्णिमा वर्मा और हेमिन वर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिला पंच लक्ष्मी वर्मा, गीतेश्वरी वर्मा, दीप्ति साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। एसएमसी अध्यक्ष विष्णु वर्मा, पालक अमित वर्मा, मनीराम, अमरीका, यशेश्वरी, ललिता व सुमन वर्मा सहित सभी माताओं तथा ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक नैना वर्मा ने किया। प्रधान पाठक सुनीता सिंह ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए पढ़ई तिहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों के विकास के लिए गर्मी के मौसम में ओआरएस घोल बनाने की उपयोगी जानकारी भी साझा की।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page