KCG

जन जागरूकता के लिये खैरागढ़ के बच्चे चला रहे सबका नल सबका पानी अभियान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. संगीत नगरी खैरागढ़ के पुराना टिकरापारा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। स्थानीय बच्चों और आसपास के बड़ों में सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी और सुरक्षा का भाव जगाने के लिये सबका नल सबका पानी का पोस्टर लगाया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में सरकारी संपत्ति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।

इस अभियान के माध्यम से लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि सार्वजनिक संपत्ति हमारी साझा जिम्मेदारी है और इसका संरक्षण और उपयोग हमें सही तरीके से करना चाहिए।

इससे न केवल हमारी सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा होगी, बल्कि हम सभी के लिए इसका लाभ भी सुनिश्चित होगा।
सबका नल सबका पानी जैसी पहलों से हम अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page