Uncategorized

होली से पहले केसीजी पुलिस की सख्ती, आबकारी एक्ट में 68 लोगों पर कार्रवाई

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा शराब कोचियों शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक कार्यवाही की गई। इस दौरान धारा 36(च) के अंतर्गत 41 प्रकरण 36(सी) के तहत 9 प्रकरण तथा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 61 लीटर शराब जब्त की गई तथा 68 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई। जिला पुलिस का कहना है कि होली पर्व को देखते हुए असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से नशा मुक्ति की दिशा में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि नशे से दूर रहकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page