KCG

सुरही नदी क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन करते दो वाहन जब्त

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। सुरही नदी क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए उत्खनन में संलिप्त दो वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने 23 जून को शिकायत स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शिकायतित स्थान पर बजरी के अवैध उत्खनन या परिवहन करते कोई वाहन नहीं मिला। इसके बाद टीम ने आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ग्राम नादिया स्थित सुरही नदी के समीप मुरूम एवं मिट्टी का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी मशीन और एक हाइवा वाहन पाया गया। मौके पर मौजूद व्यक्तियों से खनिज उत्खनन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त वाहनों में जेसीबी क्र. सीजी 08 एडब्ल्यू 2801 और हाइवा क्र. सीजी 08 एजे 9088 शामिल है।

सुरक्षा की दृष्टि से दोनों वाहनों को थाना गंडई में रखा गया है। जांच में जेसीबी का संचालन कमलेश्वर निवासी पथर्रा द्वारा किया जाना पाया गया वहीं वाहन स्वामी तहसील पटेल निवासी नादिया हैं। हाइवा वाहन धनीराम निवासी निवासपुर चला रहा था तथा उसके स्वामी मिथलेश साहू निवासी देवपुरा बताए गए हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जांच दल लगातार निगरानी कर रहा है तथा ऐसे मामलों में नियमित कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page