राजनांदगांव

सिविल लाईन में बने कृष्णकुंज का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

जन्माष्टमी के अवसर पर होगा वर्चुअल शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. नगर के वार्ड क्र.20 सिविल लाईन-खम्हरिया में नवनिर्मित कृष्णकुंज का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार 19 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री बघेल कृष्णकुंज का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीला प्रकाश मंडावी, उपाध्यक्ष मुरली वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा व उपाध्यक्ष अब्दुल रज् जाक खान सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page