अपराध

140 नग अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़ /रायपुर। रायपुर स्थित पंडरी थाना (Pandri Police Station) क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहे एक युवक को 140 नग देशी शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी अनुसार गुरुवार को पंडरी पुलिस (Pandri Police) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति विज्ञान केन्द्र मोड़ दलदल सिवनी के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है.

सूचना (Information) के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति पुलिस (Police) को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब हुसैन (Shadab Husain) पिता मोहम्मद आसीर (Mo.Aarsi) उम्र 28 वर्ष निवासी बीरगांव डीएम टावर के पास थाना उरला निवासी बताया।

पुलिस ने आरोपी शादाब हुसैन (Shadab Husain) के कब्जे से 140 पौवा देशी मदिरा मसाला कुल कीमत 15 हज़ार 400 रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page