Advertisement
Uncategorized

साल्हेवारा दौरे पर उमा चौबे, मानवीय संवेदनाओं के साथ संगठन से जुड़ा संवाद

सत्यमेव न्यूज साल्हेवारा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उमा चौबे गंडई से साल्हेवारा पहुँचीं। इस दौरान उनके साथ पति रमाकांत चौबे एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। दौरे का उद्देश्य केवल संगठनात्मक संवाद नहीं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों से सीधा जुड़ाव भी रहा। उमा चौबे ने पंडित रविन्द्र शर्मा के निधन की सूचना पर उनके निवास पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ता दिलीप शुक्ल के घर जाकर उनके पुत्र शनि शुक्ला का हालचाल जाना जिनका हाल ही में फुटबॉल खेलते समय हाथ टूटने के बाद ऑपरेशन हुआ था। उन्होंने शनि को हौसला दिया और परिवार को धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। दौरे के दौरान दिलीप शुक्ला के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली गई जो कोरोना वैक्सीनेशन के बाद ब्रेन स्ट्रोक से प्रभावित हुए थे। उषा शुक्ला, शनि शुक्ला और हिमांशु शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को अपने बीच पाकर प्रसन्नता जाहिर की। उमा चौबे ने परिवार की नन्ही बच्ची त्रिशा को स्नेहपूर्वक दुलार कर पारिवारिक आत्मीयता का परिचय दिया। सामाजिक भेंट के बाद उमा चौबे अपने परिवार सहित धाँस कुँवा कोपरो पर्यटन स्थल पहुँचीं जहाँ उन्होंने क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। स्थानीय लोगों के अनुसार उनका यह प्रवास जनसंपर्क संवेदनशीलता और संगठन की मजबूती तीनों का संतुलित उदाहरण रहा है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page