KCG

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस

खैरागढ़। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य अंजय कुमार, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापक ज्योति रंगारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कक्षा तीसरी के छात्र अयांश सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा धारण कर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले पं. नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके बाद प्राथमिक एवं बालवाटिका के बच्चों ने आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किए। प्राथमिक शिक्षिका सिमरन ने ‘सूरज जैसे चमको तुम’ कविता सुनाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्राचार्य अंजय कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को सत्य बोलने, अच्छे संस्कार अपनाने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ एक नेक इंसान बनना ही वास्तविक शिक्षा है। असफलताओं से सीखकर दोबारा प्रयास करना और मेहनत से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। कार्यक्रम का गीतात्मक संचालन प्राथमिक शिक्षिका पी. पद्मावती राव ने किया। अंत में बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page