KCG

गंडई महाविद्यालय में 12-13 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय गंडई में 12 एवं 13 मार्च 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। भारतीय ज्ञान परंपरा: विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर विद्वानों द्वारा गहन चर्चा की जाएगी। यह संगोष्ठी उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित हो रही है। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. वर्मा के संरक्षण तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. डी. पी. कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजन के संयोजक गावस्कर कौशिक और संयोजक सचिव भागवत वर्मा ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के दार्शनिक शैक्षिक, वैज्ञानिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पहलुओं को वर्तमान विकास परिदृश्य के संदर्भ में समझना और उन पर अकादमिक चर्चा को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय इस संगोष्ठी के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिनमें देशभर से आए प्राध्यापक शोधार्थी और विषय विशेषज्ञ अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विशेषज्ञ व्याख्यान और विचार विमर्श के माध्यम से विषय के विभिन्न पहलुओं पर संवाद होगा। आयोजकों के अनुसार यह संगोष्ठी भारतीय चिंतन और ज्ञान-परंपरा को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में स्थापित करने के साथ ही युवाओं में बौद्धिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महाविद्यालय परिवार ने शिक्षाविदों शोधार्थियों और विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page