Advertisement
Uncategorized

कोमल को कांग्रेस ने सौंपी केसीजी जिले की कमान

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के नए अध्यक्ष के रूप में कोमल दास साहू की नियुक्ति के ऐलान के साथ ही क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। नियुक्ति की खबर मिलते ही साहू समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाइयां वितरित कर खुशी का इजहार किया। खासतौर पर कांग्रेस संगठन में प्रभावशाली नवाज खान गुट में उत्साह का विशेष माहौल देखा गया।

28 सितंबर 1968 को जन्मे कोमल दास साहू कांग्रेस संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। मूल रूप से मुढ़ीपार कांग्रेस कमेटी के ग्राम टोलागांव (तहसील खैरागढ़) के निवासी साहू किशोरावस्था से ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाते आ रहे हैं। कृषि व्यवसाय से जुड़े श्री साहू 12वीं तक शिक्षित हैं और राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में श्री साहू ने कांग्रेस संगठन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। वर्ष 2018 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार खैरागढ़ के अध्यक्ष रहे है। पूर्व अध्यक्ष टोलागांव विद्यालय समिति, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कबीरपंथी साहू समाज, पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस खैरागढ़,
पूर्व महासचिव जिला युवक कांग्रेस राजनांदगांव, पूर्व उपाध्यक्ष व महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष छ.ग. प्रदेश साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) दुर्ग,
पूर्व सचिव व अंकेक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव के पद पर उन्होंने सकारात्मक काम किया है। संगठन में उनकी पहचान एक मजबूत, सरल स्वभाव वाले और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में रही है।

हालांकि कोमल दास साहू खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के खेमे से ताल्लुक नहीं रखते किंतु डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल से उनकी नजदीकी बताई जाती है। संगठनात्मक समीकरणों से इतर समर्थकों का मानना है कि साहू की नेतृत्व क्षमता, अनुभव और जमीनी पकड़ से जिला कांग्रेस को नया बल मिलेगा। नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कोमल दास साहू ने कहा है कि मैं सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page