Uncategorized

20 साल की लड़की को कार ने 4 किमी तक घसीटा, हुई मौत

सत्यमेव न्यूज़। नया साल (New Year) लगते ही लोग जश्न में डूबे हुए है, इसी जश्न के चलते कई लोग अप्रिय घटनाओ का शिकार हो गए है. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 20 साल की लड़की (Girl) को एक कर ने करीब 4 किमी तक सड़क पर घसीटा जिसके चलते लड़की की जान चली गई. मामले में पुलिस (Police) का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट (Accident) है लेकिन परिवार वाले इसे मर्डर कह रहे हैं.

पीड़ित की मां (Mother) का कहना है कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी (Body) मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी, एक भी कपड़ा नहीं था. ज्ञात हो कि दिल्ली (Delhi) के कंझावला क्षेत्र में 31 दिसंबर (31st December) को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी. हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे लेकिन लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही. पुलिस के अनुसार उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page