अपराध

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रार्थिया ने थाना बकरकट्टा आकर लिखित आवेदन दिया की 8 मार्च को अपनी बहू, देवर बेटी नाबालिक पीड़िता एवं उनकी सहेलियों के साथ गांव के सुखऊ गोंड के घर से चौथिया बारात जितेंद्र के घर ग्राम सरोधी आये थे प्रार्थिया की देवर बेटी नाबालिक पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ रात्रि करीबन 10:00 बजे खजानी लेने किराना दुकान गये थे किराना दुकान बंद होने से वापस शादी घर आ रहे थे तभी आरोपी विजय धुर्वे पिता भारत धुर्वे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सरोधी थाना बकरकट्टा एवं हेमन पोर्ते पिता भोपाल पोर्ते उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुम्ही थाना बकरकट्टा ने पीड़िता को पैर से फंसा कर गिरा दिया और उठाकर गांव के खेत तरफ ले गया और कपड़े फाड़कर आरोपियों ने नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिये रिपोर्ट पर धारा 70(2) 351(2) बी एन एस, 4,6 पॉक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।अपराध की गंभीरता को देखते हुये एसपी त्रिलोक बंसल एएसपी नितेश कुमार गौतम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशा रानी के निर्देशन में आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश साहू, सहायक उप निरीक्षक जयमल उइके, आरक्षक सुभाष चंद्र, आरक्षक संदीप वर्मा की टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कैलाश साहू, सहायक उप निरीक्षक जयमल उइके, आरक्षक सुभाष चंद्र, आरक्षक संदीप वर्मा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page