Advertisement
Uncategorized

संगीत विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने की करियर एडवांस स्कीम के तहत शीघ्र प्रमोशन की मांग

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 18 फरवरी को शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जहां सभी सदस्यों ने एकसूर में शीघ्र अतिशीघ्र प्रमोशन की मांग उठाई। लगभग 5 वर्षों से विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन लंबित है जिसके कारण शिक्षकों के हक का हनन हो रहा है वहीं विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई गई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में मात्र दो प्रोफेसर और तीन एसोसिएट प्रोफेसर हैं। समय पर करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन न होने के कारण विश्वविद्यालय के दो संकाय अधिष्ठाताविहीन है। संघ की बैठक में शिक्षकों द्वारा चिंता व्यक्त की गई की सालों से प्रमोशन न होने के कारण शिक्षकों का हक मारा जा रहा है। यदि समय पर प्रमोशन होता तो आज कई शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और डीन बनने का अवसर प्राप्त होता। इस संबंध में संघ ने आम सहमति बनाते हुए निर्णय लिया कि करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन की शीघ्र कार्यवाही करने कुलपति को पत्र लिखा जाए तथा उसकी प्रतिलिपि राज्यपाल, उच्च शिक्षा विभाग तथा ऑल इंडिया फेडरेशन आफ यूनिवर्सिटी एण्ड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन को भी भेजा जाए ताकि यदि कोई वैधानिक परेशानी हो तो उसे दूर किया जा सके। शिक्षक संघ में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रमोशन के लिए जिस संकाय में अधिष्ठाता नहीं है वहां वर्तमान में नियुक्त किसी अन्य डीन को प्रमोशन की कार्रवाई होने तक के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया गया। संघ में यह बात भी उभर कर सामने आई की के डिपॉजिट में जो सातवें वेतन मान के एरियश की राशि है उसका भुगतान शीघ्र किया जाए। बैठक में यह भी बात उठी की विगत दिनों विश्वविद्यालय संग्रहालय में कार्यरत अधिकारी द्वारा इतिहास विभाग में कार्यरत शिक्षक के संबंध में निराधार और झूठी शिकायत की गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निराधार शिकायत करने वाले पर विश्वविद्यालय द्वारा ठोस कार्रवाई किए जाने प्रशासन को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी शिक्षक के विरुद्ध निराधार आरोप न लगा सके। अन्य मुद्दों में पुरानी पेंशन बहाली तथा विश्वविद्यालय के प्रकृति के अनुरूप प्रमोशन के लिए पूर्व में प्रेषित एपीआई के नवीन प्रारूप को स्वीकृत किए जाने विषयक कार्यवाही तत्काल करने संबंधी पत्र लिखे जाने का निर्णय हुआ। बैठक में अध्यक्ष डॉ.मंगलानंद झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.विवेक नवरे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.दिवाकर कश्यप, सहसचिव डॉ.मेदनी होम्बल, कोषाध्यक्ष डॉ.दीपशिखा पटेल, डॉ.नमन दत्त, डॉ.वेंकट रमन गुड़े, डॉ.देवमाइत मिंज, डॉ.पूर्णिमा केलकर, डॉ.रवि नारायण गुप्ता, डॉ.कौस्तुभ रंजन, डॉ.शिवाली सिंह बैस, डॉ.सुशांत दास, जगदेव नेताम, संदीप किंडों तथा डॉ.हरिओम हरि उपस्थित थे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page