Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

संगीत नगरी में आज शाही दशहरा के साथ मनाई जायेगी विजयादशमी

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. नगर में शाही अंदाज में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। विरासत कालीन परंपरा अनुसार दशहरा पर्व में राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी भी निकलेगी, जिसमें राजा आर्यव्रत सिंह लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इस दौरान शाम 5 बजे राजा आर्यव्रत सिंह कमल विलास पैलेस के समीप रश्मि देवी नगर में भेंट एवं स्वल्पाहार करेंगे जिसके बाद 6 बजे मां दुर्गा की पूजा पश्चात शाही सवारी निकालेगी जो दंतेश्वरी मंदिर से होते हुये गोलबाजार, बक्शीमार्ग, ईतवारी बाजार, तुरकारीपारा, पुराना नया बस स्टैण्ड होते राजा फतेह सिंह मैदान पहुँचेगी जहाँ आकर्षक आतिशबाजी के साथ विशालकाल रावण का दहन होगा। शाही सवारी में राम लक्ष्मण के प्रतीकात्मक स्वरूप भी साथ होंगे। फतेह मैदान में रावण दहन पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर मयारू का आयोजन भी संपन्न होगा। नगर के इस प्रसिद्ध दशहरा के लिए एक दिन पहले ही माहौल बनने लगा है।

नगर दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में विजयादशमी के अवसर पर नागरिकों के निमित्त भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व समाजसेवी घम्मन साहू सहित नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती गिरिजा नंद चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। शाम 7 बजे बांके बिहारी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुये ईतवारी बाजार पहुंचेगी जहां भव्य आतिशबाजी के बीच विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जायेगा।

जिला मुख्यालय खैरागढ़ के साथ ही ग्राम उदयपुर में भव्य दशहरा उत्सव एवं भगवा ध्वज अनावरण का कार्यक्रम होगा। आयोजन समिति के गुलशन तिवारी ने बताया कि ब्राह्मण युवा मंच एवं राधा-कृष्ण उत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष भी उदयपुर में शनिवार 12 अक्टूबर को उदयपुर अटल चौक में शाम 5 बजे स्थापित 65 फिट भगवा स्तंभ में भगवा ध्वज का अनावरण किया जायेगा वहीं रात्रि 7 बजे से भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन कर विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page