अपराधटॉप न्यूज़

जालबांधा में किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज जालबांधा। पुलिस चौकी जालबांधा के किराना दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शेरगढ़ निवासी नक्तु प्रसाद साहू ने 4 अप्रैल 2026 को चौकी जालबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जालबांधा के बिजेतला चौक स्थित उसकी किराना दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखे सिगरेट, पाउच, बिस्किट, वाई-फाई एवं डीवीआर मशीन सहित करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सामान और नगदी पार कर दी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सोहन मंडावी निवासी छुईखदान एवं महेन्द्र साहू निवासी नवागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद कर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(2), 305(क) एवं 3(5) के तहत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page