
राऊत नाचा, धुमाल और अखाड़ा रहा आकर्षण का केंद्र

जयकारों से भक्तिमय हुआ संगीत नगर खैरागढ़
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। नगर युवा ठेठवार संगठन के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर ठेठवार समाज की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और ढोल-धुमाल की गूंज से नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ तुरकारी पारा स्थित सांस्कृतिक भवन से हुआ। यहां से यात्रा इतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, पुराना बस स्टैंड और मेन रोड होते हुए श्रीराम मंदिर, टिकरापारा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। शोभायात्रा में बलभीम अखाड़ा, धुमाल और पारंपरिक राऊत नाचा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक वेशभूषा में राऊत नाचा की प्रस्तुति और ढोल-धुमाल की धुनों ने लोगों को आकर्षित किया। आयोजन में ठेठवार समाज खैरागढ़ राज के अध्यक्ष बलराम ठेठवार, सचिव देवनाथ ठेठवार, कोषाध्यक्ष उमेंद ठेठवार, सहसचिव शिव कुमार ठेठवार एवं पुरुषोत्तम ठेठवार सहित पंच पवन, नरेश, दशरथ और हीरा उपस्थित रहे। वरिष्ठजनों में गेंदलाल, रिखीराम एवं दुखवा गोपाल ने भी सहभागिता निभाई। राज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष होरीलाल ठेठवार तथा प्रदेश प्रचार मंत्री श्रीराम यादव भी आयोजन में शामिल हुए। महिला संगठन की ओर से अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला ठेठवारीन, सचिव श्रीमती संतोषी ठेठवारीन एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु ठेठवारीन सहित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


युवा संगठन के नेतृत्व में आयोजन नगर युवा ठेठवार संगठन के अध्यक्ष शैलेन्द्र ठेठवार, उपाध्यक्ष सूरज ठेठवार एवं संतोष ठेठवार, कोषाध्यक्ष रवि ठेठवार, सहसचिव लक्की ठेठवार एवं मनीष ठेठवार तथा प्रचार-प्रसार मंत्री साहिल ठेठवार के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाने में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोभायात्रा में अभिषेक, मुकेश, कृष्णा, पंकज, देवा, राहुल, सचिन, मधुसूदन, गुरु प्रसाद, गौरव, भास्कर, धनंजय, ईश्वर, राजू, विजय, मुन्ना, धन्नू, नरोत्तम, दीपेंद्र, अमन, भारत, तुषार, शरद, लुप्पू, नरेश, जयराम एवं भोला सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ समाज की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर भी है। पारंपरिक राऊत नाचा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अंत में ठेठवार समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले समाजजनों और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।