Uncategorized

श्रमिक कल्याण की योजनाओं का लाभ दिलाने 4 दिसंबर से लगेगा निःशुल्क शिविर

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। श्रम विभाग द्वारा छग भवन अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल और छग असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से श्रमिक कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने जिले में दिसंबर माह में भी निःशुल्क मोबाईल कैंप शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में निर्माण कार्य, अन्य स्थापनाओं पर कार्यरत श्रमिक अपने पंजीयन, नवीनीकरण व योजना आवेदन की प्रक्रिया निःशुल्क करा सकेंगे। विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां जैसे अपना व परिवार का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड तथा मोबाईल ओटीपी के लिए मोबाइल सहित उपस्थित हो। दिसंबर माह में विकासखंड खैरागढ़ में 4 दिसंबर को ग्रापं गातापार कला, 11 दिसंबर को घोंघेडबरी, 19 दिसंबर को देवरी व 26 दिसंबर को प्रकाशपुर में शिविर लगेगा। इसी प्रकार विकासखंड छुईखदान में 2 दिसंबर को जगमड़वा, 09 दिसंबर को झूरानदी, 16 दिसंबर को पैलीमेटा, 23 दिसंबर को जीराटोला व 30 दिसंबर को जंगलपुर में श्रमिकों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page