शिक्षक फेडरेशन का चुनाव सम्पन्न, देशमुख बने अध्यक्ष

सत्यमेव न्यूज के लिए आकाश तिवारी छुईखदान। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान का चुनाव बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। खैरा नर्मदा में आयोजित इस चुनाव में ब्लॉक के सभी 40 संकुलों से भारी संख्या में सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना में टीका राम देशमुख को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया और संगठन को सभी के सहयोग से और मजबूत बनाने का संकल्प जताया। मौके पर प्रांतीय संयोजक मनीष मिश्रा, जिला अध्यक्ष राम लाल साहू सहित निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति रही। परिणाम घोषणा के बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र डडसेना, एबीईओ सुधाकर सर, शिक्षक संघ अध्यक्ष पन्ना लाल जंघेल, अजजा कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजीव धुर्वे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
चुनाव में तारण धुर्वे, तोरण साहू, महेश वर्मा, हेमराय भारती, यशवंत महिलांगे, दौदेश्वर चंदेल, सुधीर नायक, महेंद्र पाल, सीता साहू, अनीता मानकर, शेख अमीरूल, लाला मेरावी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। फेडरेशन की ओर से उक्त जानकारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन ने दी।