Uncategorized

मृतकों के परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्राकृतिक आपदा के चलते जिले में दो लोगों की मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजनों को कुल 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। संयुक्त कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार मृतक मनोज कुमार के पिता संतराम ग्राम कोड़ेनवागांव, तहसील खैरागढ़ और मृतक कमलेश बोमले की पत्नी निवेदिता बोमले तहसील खैरागढ़ को यह सहायता दी जाएगी। संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिये गये हैं कि वे स्वीकृत राशि का आहरण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page