Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
पॉलिटिक्स

शराब घोटाले को लेकर महिला मोर्चा की अगुवाई में भाजपाईयों ने किया चक्काजाम

आगामी विस चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार जिला भाजपा की अनुशंसा पर जिला भाजपा महिला मोर्चा की नवगठित टीम की प्रथम कार्यसमिति बैठक शनिवार को भाजपा कार्यालय खैरागढ़ में आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश भाजपा से अतिथि के रूप में भावना वोहरा उपस्थित रही जिन्होंने जिला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक लेकर आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की. बैठक पश्चात जिला भाजपा महिला मोर्चा व जिला भाजयुमो के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय खैरागढ़ में भूपेश बघेल सरकार द्वारा शराबबंदी का वादा कर शराब घोटाला किये जाने के विरोध में चक्काजाम किया गया. इस दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राज् य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, भावना वोहरा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोश्वामी, राजलक्ष्मी पंसारी, प्रीति यादव, महिला पार्षद देवीन कोठले, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, लीमेश्वरी साहू, अरुणा सिंह, किरण गुप्ता, रेखा देवदास, ललिता साहू, इंद्राणी वर्मा, मीना पाल, ज् योति जंघेल, वंदना टांडेकर, हेमिन लाऊत्रे, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, पार्षद अजय जैन, कमलेश कोठले, रूपेन्द्र रजक, परमानंद साहू, रामेश्वर रामटेके, हेमू साहू, गोरेलाल वर्मा, भुवन वर्मा, शौर्यदित्य सिंह, विनय चोपड़ा, अंकित अग्रवाल, अनीश सिंह व जय प्रकाश साहू सहित जिला भाजपा, महिला मोर्चा व भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page