KCG

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार के लिये 31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार वर्ष 2025 के लिये 31 जुलाई 2024 तक आनलाईन आवेदन मंगाये गये है। इसके लिये पोर्टल वेबसाईट (https://awards.gov.in) में आवेदन किए जायेंगे। इस पुरूस्कार के लिये जिन बच्चो ने बहादुरी, खेल, समाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति व नवाचार के क्षेत्र में असाधारण कार्य व उत्कृष्ठ व सहासिक कार्य किया हो एवं उक्त कार्य राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के पात्र हो, बच्चो की आयु 05 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष तक की होनी चाहिये 31 जुलाई 2024 की स्थिति में आवर्ड प्राप्ति के लिये केवल पोर्टल पर आनलाईन आवेदन किया जाना है। अवार्ड के लिये योग्यता रखने वाले बच्चे अपना आनलाईन आवेदन पंजीयन के लिये 31 जुलाई 2024 तक पार्टल वेबसाईट (https://awards.gov.in) में आवेदन कर सकते है। आवेदन किये जाने के पश्चात्, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जिला केसीजी को भी अवगत कराये। उक्त संबंध में किसी प्रकार की जानकारी कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सिविल लाईन क्षेत्र खैरागढ़ में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page