KCG

विश्व जल दिवस पर कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को जल का महत्त्व बता किया जागरूक

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. जिला मुख्यालय में बालिकाओं के लिये संचालित एकलौते शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.ओपी गुप्ता के दिशा-निर्देश पर विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी देश के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मैथिली पटेल सहा.प्राध्या.रसायन शास्त्र ने बताया कि जीवन की उत्पत्ति जल से ही हुई है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। संपूर्ण पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल है परंतु उसमें पीने योग्य जल केवल 1 प्रतिशत ही है। पृथ्वी का लगभग तीन चौथाई भाग ग्लेशियर के रूप में है। विश्व जल दिवस 2025 का थीम ग्लेशियर का संरक्षण है। हमारे उत्तर हिमालय क्षेत्र के लद्दाख में सियाचीन ग्लेशियर है। उत्तर भारत स्थित ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तेजी से पिघर रहा है, इसलिये हमें ग्लेशियर संरक्षण की आवश्यकता है। वर्तमान में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग तथा जल संकट जैसी विकट समस्याओं से बचने जागरूक व जिम्मेदार बनकर वृक्षारोपण करना है तथा वनों की कटाई रोकनी है। इसी तरह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उपायों को भी अपनाना है। सहा.प्राध्या.पायल सुधाकर ने लद्दाख के भारतीय सिविल इंजीनियर चेवांग नोरफेल के कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन पायल सुधाकर व आभार डॉ.मेधाविनी तुरे ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page