अपराध

30 पौवा देशी व 5 बॉटल अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज़/खैरागढ़. ग्राम कानिमेरा में अवैध शराब का परिवहन कर रहे कोचिया को पुलिस टीम ने धर दबोचा और उसके कब्जे से 30 पौवा देशी व 5 बॉटल अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन व एएसपी नेहा पाण्डे तथा एसडीओपी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहतं मंगलवार 6 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम कानीमेरा टीकम किराना दुकान के पास रेड कार्यवाही की जहां आरोपी अनिल कुमार सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी कानिमेरा को अवैध शराब बिक्री करने हीरो होंडा मोटर साइकल क्र. सीजी 08 एक्यू 7039 में शराब परिवहन करते पकड़ा गया.

आरोपी अनिल कुमार के कब्जे से 30 पौवा अवैध देशी शराब एवं 5 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमत 4 हजार 800 रूपये व मोटर सायकल को जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना छुईखदान में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है. सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि सुरेश वर्मा, प्रआर प्रदीप जंघेल, दानेश सिंह, ऋषिदीप सिंह, नीलेश सिंह, आरक्षक विकास सिंह, अतीश चंद्रवंशी, कुलेश्वर साहू व म.आर झमित ठाकुर का योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page