KCG

कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी का खैरागढ़ में विरोध

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल की 31 वर्षीय छात्रा व प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी कर हत्या किये जाने को लेकर देशभर में इसका विरोध प्रदर्शन हो रहा है। खैरागढ़ के सिविल अस्पताल में पदस्थ बीएमओ डॉ.विवेक बिसेन, डॉ.पंकज वैष्णव, डॉ.बोधन, डॉ.आकाश कन्नौजे सहित चिकित्सकों व स्टाफ ने भी इस घटना का विरोध करते हुये काली पट्टी बांधकर काम किया। बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन ने बताया कि हम पश्चिम बंगाल की महिला छात्रा व डॉक्टर के साथ हुये दुष्कर्म और हत्या की घोर निंदा करते हैं और इस मामले में आरोपी को फांसी देने की मांग करते हैं। बता दे कि उक्त घटना को लेकर चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उक्त मामले के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page