Advertisement
Untitled design
Untitled design
previous arrow
next arrow
KCG

मां के निधन के बाद बेटी ने निभाया बेटे का फ़र्ज

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. मां के ह्रदयघात से निधन के बाद बेटी ने बेटे का फ़र्ज निभाते हुये मुखाग्नी देकर अंतिम संस्कार किया। खैरागढ़ कांग्रेस की पूर्व पार्षद व पूर्व शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनारपारा निवासी शीलारानी महोबे का ह्रदयघात से गुरुवार 3 अप्रैल की सुबह सिविल अस्पताल में निधन हो गया। उसकी दो पुत्रियां है। उनका अंतिम संस्कार कृषि उपज मंडी मुक्तिधाम में किया गया जहां बड़ी बेटी दिव्या ने मुखाग्नि दी जबकि छोटी बेटी दीक्षा और उनके पति विष्णुकांत महोबे भी साथ रहे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और असमय निधन पर सभी ने शीला को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। ज्ञात हो कि शीलारानी रोज की तरह सुबह इतवारी बाजार स्थित शितला मंदिर में पूजा अर्चना करने गई हुई थी तभी अचानक मंदिर में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मंदिर परिसर में उपस्थित पूजारी सहित उपस्थित लोगों ने ई-रिक्शा में बिठाकर सिविल अस्पताल ले गये जहां ईलाज के दौरान उनका हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। शिला रानी महोबे समाजसेवा और राजनीतिक में सक्रिय थी और वे विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के कार्यकाल में इतवारी बाजार वार्ड से पार्षद व शहर महिला कांग्रेस के पद पर काबिज रही। नगर की महिला नेतृत्व में उनकी अलग भूमिका रही। राजनीति से विलग होकर वो लगभग 6 वर्षों से शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा दे रही थी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page