Advertisement
IMG-20241028-WA0001
IMG-20241028-WA0002
previous arrow
next arrow
KCG

विक्रांत की अगुवाई में दिव्यांगजनो ने ली भाजपा की सदस्यता

सत्यमेव न्यूज़ खैरागढ़. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह जनता के बीच पहुंचकर उन्हें सदस्यता दिला रहे हैं। विक्रांत सिंह संगठन के तय लक्ष्य को पूरा करने रोजाना लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति से उन्हें अवगत कराकर सदस्य बना रहे हैं। स्वयं विक्रांत सिंह के मैदान में उतरने से कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित सदस्यता और पार्टी द्वारा दिये गये लक्ष्य को पार करने के लिये विक्रांत सिंह जरूरी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में दिव्यांगजनो ने भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिये विक्रांत सिंह के पास पहुँचे जहां श्री सिंह ने दिव्यांगजनो को भाजपा की सदस्यता दिलाई दिव्यांगनो ने श्री सिंह को बताया कि भाजपा सरकार बनते ही महिलाओ को हर महीने एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना के तहत सीधे बैंक खाते में पहुँच रही है जिससे महिलाएं काफी उत्साहित है साथ ही दिव्यांगजनो ने यह भी बताया कि दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने से आसानी से कही भी आने जाने में सहूलियत मिल रही है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष आयश सिंह, आलोक श्रीवास, आशीष साहू, जयप्रकाश साहू, रेखचन्द वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page