रायपुर

रायपुर संभाग में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन को लेकर मंथन, दर निर्धारण और व्यवस्था सुधार पर जोर

सत्यमेव न्यूज रायपुर। रायपुर संभाग में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त महादेव कावरे ने की जिसमें विभिन्न जिलों के कलेक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के पदाधिकारी तथा वेस्ट निस्तारण से जुड़े सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन की मौजूदा व्यवस्था शुल्क निर्धारण पंजीयन प्रक्रिया और एनओसी से जुड़ी जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 से अस्पतालों से प्रति बेड के आधार पर शुल्क लिया जा रहा है जिसमें हर साल 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की जा रही है। रायपुर संभाग में करीब 1600 अस्पताल और क्लिनिक संचालित हैं जिनका वेस्ट सिलतरा स्थित यूनिट में वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाता है। आईएमए के राज्य अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा ने बैठक में लिखित सुझाव प्रस्तुत करते हुए शुल्क निर्धारण प्रणाली में सुधार की आवश्यकता जताई। उनके साथ आईएमए के अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यवस्थागत सुधार से जुड़े सुझाव दिए। विभिन्न जिलों के कलेक्टरों प्रदूषण नियंत्रण मंडल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। चर्चा के दौरान प्रति बेड की जगह वेस्ट के वास्तविक वजन के आधार पर शुल्क तय करने एनओसी प्रक्रिया को सरल बनाने दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों और क्लिनिकों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने तथा जिन संस्थानों से बायोमेडिकल वेस्ट उत्पन्न नहीं होता उन्हें इस व्यवस्था से अलग रखने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। इसके अलावा वेस्ट के संग्रहण परिवहन और निस्तारण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया गया। संभागायुक्त महादेव कावरे ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत जरूरी है इसलिए इस दिशा में सभी विभागों और संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही लंबित पंजीयन वाले स्वास्थ्य संस्थानों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page