KCGछत्तीसगढ़

रामलला के दर्शन को निकला खैरागढ़ का जत्था, 30 श्रद्धालुओं को जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 30 श्रद्धालुओं का दल बुधवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रामलला दर्शन योजना के तहत आयोजित इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सुबह 9.15 बजे जनप्रतिनिधियों ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खैरागढ़ से श्रद्धालु बस के जरिए राजनांदगांव पहुंचेंगे। यहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम की यात्रा आगे जारी रहेगी। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं में भगवान श्रीराम के दर्शन को लेकर उत्साह नजर आया। कई श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन की विशेष यात्रा बताते हुए शासन की पहल के प्रति आभार जताया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवास भोजन और नाश्ते की सुविधा के साथ मंदिर दर्शन की व्यवस्था भी शामिल है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों चिकित्सकीय दल तथा टूर एस्कॉर्ट की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को रवाना करने के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, गोरे लाल, विकेश गुप्ता, महेश गिरि गोस्वामी, बिसेसर साहू मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से परियोजना अधिकारी प्रकाशचंद्र तारम तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ पुनित राम वर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित अयोध्या पहुंचने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page