अपराधछत्तीसगढ़

रानी बगीचा में उपद्रव करने वाला युवक गिरफ्तार

सत्यमेव न्यूज गंडई। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंडई पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रानी बगीचा क्षेत्र में सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों से विवाद करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार 3 जून को शिकायत प्राप्त हुई थी कि रानी बगीचा निवासी एक युवक शराब के नशे में आम लोगों तथा एक परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज कर रहा है और अनावश्यक विवाद खड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैला रहा है। सूचना मिलते ही गंडई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के दौरान वार्ड क्र. 05 रानी बगीचा निवासी पुरुषोत्तम कुम्भकार उर्फ अजगर (20 वर्ष) द्वारा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page