Advertisement
Uncategorized

राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्या ललिता सिंह का निधन, लालपुर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। खैरागढ़ राजपरिवार की वरिष्ठ सदस्या ललिता सिंह, पत्नी स्वर्गीय लाल निर्मल सिंह (शिक्षक) का सोमवार की रात लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राजपरिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। मंगलवार 28 अक्टूबर की सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान राजफैमिली से अंतिम यात्रा निकाली गई जो लालपुर स्थित राजपरिवार के मुक्तिधाम में संपन्न हुई। अंतिम संस्कार के दौरान उनके पोते लाल आयश सिंह “बोनी” ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्वर्गीय ललिता सिंह शिक्षक लाल धृतेंद्र सिंह (लल्लू) की माता तथा जिला भाजयुमो अध्यक्ष लाल आयश सिंह (बोनी), इंजीनियर बोनसी सिंह और शाश्वत सिंह की दादी थीं। उनके निधन पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page