
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला केसीजी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल के नेतृत्व में गठित टीम में खैरागढ़ निवासी आलोक श्रीवास को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आलोक श्रीवास संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी रही है।संगठनात्मक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नियुक्ति के बाद आलोक श्रीवास ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने जिलापंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा नेता घम्मन साहू, जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार जंघेल सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

