KCG

भागवत को मिली भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला मुख्य आयुक्त की जिम्मेदारी

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भागवत शरण सिंह को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के जिला मुख्य आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें आगामी आदेश तक जिले में संगठन की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन माना जाता है जो बच्चों और युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों का विकास करता है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। भागवत शरण सिंह लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। समाजहित में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में स्काउट गाइड गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। विद्यालयों और युवाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नई इकाइयों के गठन नेतृत्व विकास, प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को गति मिलेगी। नियुक्ति के बाद भागवत शरण सिंह ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स केवल एक संगठन नहीं बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की जीवनशैली है। उन्होंने जिले के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा उन्हें समाजहित के कार्यों से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, स्काउट गाइड पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में स्काउट्स एवं गाइड्स आंदोलन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

Satyamev News

आम लोगों की खास आवाज

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page