KCG

मौसमी बीमारियों से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में लिए गए अहम निर्णय

सत्यमेव न्यूज खैरागढ. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी शासकीय संस्थाओं में शासन के निर्देश अनुरूप विशिष्ट व्यक्तियों के चित्र प्रदर्शित करने एवं ग्राम, विकासखंड और जिला स्तर के समस्त शासकीय कार्यालयों में उपयोग आने वाले प्रपत्रों में नवीन जिला केसीजी का नाम प्रतिस्थापित करने के साथ ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों की आधारभूत संरचना की जांच कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया। साथ ही लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण जल्द-से-जल्द करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पटेल ने मौसमी बीमारियों एवं मलेरिया, डायरिया आदि से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित इलाकों की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा है। उन्होंने जिले में लगातार हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को पूर्व तैयारी व ग्राम स्तर के कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए सूचना लेने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पटेल ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार और भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अभिलेखों में दुरूस्त कर संबंधित हितग्राहियों को संशोधित अभिलेख की प्रति प्रदान करने राजस्व अधिकारियों से कहा गया है। साथ राजस्व नक्शों में सुधार की लंबी प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने कहा गया है। बैठक में वर्षा की स्थिति खरीब फसलों की बुआई और खाद्य बीज वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री जन चौपाल, मुख्यमंत्री जन शिकायत एवं कलेक्टर समक्ष प्राप्त जन शिकायतों, मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की विभागवार समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान वनमंडल अधिकारी आलोक तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सुरेश कुमार ठाकुर, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, जल संशाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, उपसंचालक राजकुमार सोलंकी, प्रभारी उपसंचालक उद्यान रविन्द्र कुमार मेहरा व जिला स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page