KCG

मोर दुआर-साय सरकार महाभियान अंतर्गत विक्रांत ने किया पात्र हितग्राहियों का सर्वे

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चल रहे आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पखवाड़ा के तहत केसीजी जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि पात्र हितग्राही वंचित न हो। इसी क्रम में रविवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने छुईखदान ब्लॉक के ग्राम सण्डी का दौरा किया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से बातचीत की जिसमें आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

श्री सिंह ने हितग्राहियों से सीधे बात कर उनके मकानों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि कोई भी परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे साथ ही सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित सभी पात्र परिवारों को योजना में शामिल किया जायेगा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गाँव में कई परिवारों का घर बहुत जर्जर हालत में है लेकिन उन्हें साय सरकार पर भरोसा है कि सभी पात्र हितग्राहियों का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा होगा। ग्रामीणों ने जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष साय सरकार का आभार जताया। श्री सिंह ने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिया कि वे पात्र परिवारों को इस योजना में अवश्य शामिल करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल व खेलन जंघेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page