KCG

जनदर्शन में आर्थिक सहायता, रोजगार, खाद की मांग व जमीन संबंधी मिली शिकायतें

सत्यमेव न्यूज खैरागढ़. कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने मंगलवार 19 नवंबर को सभाकक्ष में आयोजित सप्ताहिक जनदर्शन में आमजन की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या, मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। इस दौरान ग्राम दपका निवासी दिव्यांग दुलेश्वर देवांगन ने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की वहीं ग्राम साल्हेवारा निवासी अनिता तुरकर ने रोजगार दिलाने की मांग की है। ग्राम रगरा के ग्रामीणों ने रबी फसल के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराने तथा टेकापार निवासी परसराम वर्मा ने जमीन से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करायी। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बारी-बारी से जिले के अलग-अलग जगहों से पहुंचे आम जनता की समस्यओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page