Uncategorized

खैरागढ़ के नवागांवकला में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

खैरागढ़। ग्राम नवागांव कला में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में खैरागढ़ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टेनलेस स्टील का चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर को देहात पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि ग्राम नवागांव कला में मंच के पास रामकृष्ण उर्फ कुंभलाल वर्मा धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टेनलेस स्टील का चाकू बरामद हुआ, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 373/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मामला दर्ज किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 20 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 21 अक्टूबर को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में खैरागढ़ पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page