KCG

जिले के महाविद्यालययों में जनभागीदारी समिति अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

खैरागढ़. जिला केसीजी के शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मंत्री लखन लाल देवागंन के अनुमोदन से जनप्रतिनिधियों को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है वहीं नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ में खैरागढ़ की भाजपा पार्षद सुश्री मोनिका रजक को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में नवीन शासकीय महाविद्यालय ठेलकाडीह में दिनेश ठाकुर, नवीन शासकीय महाविद्यालय बाजार अतरिया में राजेन्द्र ताम्रकार, वीरांगना अंवती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में महेश नारकर, देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई में यतीश कुंजाम, रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय साल्हेवारा में महेन्द्र यादव व नवीन शासकीय महाविद्यालय जालबांधा में जय प्रकाश साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page