मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

सत्यमेव न्यूज बाजार अतरिया। प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल माध्यम से एक साथ उद्घाटन किया। इस अभियान के तहत बाजार अतरिया के समीप स्थित ग्राम धनगांव में भी नई सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया जिससे स्थानीय किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। धनगांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों किसानों और ग्रामीणों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें खाद, बीज, ऋण और अन्य कृषि सुविधाएं गांव के स्तर पर ही सुलभ हो सकेंगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि खेती की लागत भी कम होगी।।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अतरिया के मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन, महामंत्री उत्तम कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री गणेश वर्मा, जितेंद्र वर्मा, उमेश वर्मा, अमर सिंह साहू, सरपंच किरण वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश वर्मा, केशव वर्मा, आशीष राजपूत, दिलेश्वर साहू, महेंद्र वर्मा, चिरंजय साहू, गिरधारी वर्मा, गौकरण वर्मा, भगत वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे। इसके अलावा सोसायटी प्रबंधक भूपेंद्र वर्मा, पूनम वर्मा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारी समितियों के विस्तार से किसानों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू तथा पूर्व अध्यक्ष धम्मन साहू के प्रति आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Exit mobile version