Uncategorized

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को तीन ट्रेडों में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

खैरागढ़। जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत तीन अलग-अलग ट्रेडों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित होने वाले इन अल्पावधि प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक युवक-युवतियों से 10 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत सोलर पीवी इंस्टॉलर (सूर्य मित्र), असिस्टेंट मेसन (राजमिस्त्री) एवं जल वितरण संचालक ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल से दक्ष बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण योजना का लाभ लेने के लिए 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों, 10वीं या 12वीं की अंकसूची एवं प्रमाण-पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना आवेदन कार्यालय जिला पंचायत (कौशल विकास शाखा), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 10 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के पात्र युवाओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने कौशल को विकसित करने तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page