छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

गंडई में प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण

सत्यमेव न्यूज गंडई पंडरिया. गंडई के बस स्टैंड में किये गये अतिक्रमण पर प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कड़ी कार्यवाही की गई। बता दे कि एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत गंडई कार्यालय में अनुविभाग्य अधिकारी (राजस्व) गंडई की अध्यक्षता में नपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं फुटकर व्यवसायों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी जिसमें बस स्टैंड के वाटर एटीएम के आसपास हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए समझाइए दी गई थी। व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर शनिवार की दोपहर 12 बजे अविनाश ठाकुर एसडीएम, अविनाश देवांगन सीएमओ नगर पंचायत गंड़ई एवं राजेश देवदास थाना प्रभारी गंडई की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमिक व्यवसायियों को हिदायक दी गई कि उक्त स्थान पर ठेला रखकर व्यवसाय ना किया जाए, व्यवसाय करते पाए जाने पर प्रति दिवस एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page